खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में बढ़कर 2.92 प्रतिशत पर पहुंची
मांस-मछली, पान-तंबाकू, आवास और स्वास्थ्य सेवाओं की कीमत बढ़ने से खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल महीने में 2.86 प्रतिशत से बढ़कर 2.92 प्रतिशत हो गयी थी.
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के आंकड़े के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति इससे पिछले महीने 2.86 प्रतिशत और एक साल पहले अप्रैल 2018 में 4.58 प्रतिशत पर थी.
आंकड़ों के अनुसार खाद्य पदार्थों की श्रेणी में महंगाई दर अप्रैल में 1.1 प्रतिशत पर पहुंच गई जो मार्च में 0.3 प्रतिशत थी.
रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति पर विचार करते समय मुख्य रूप से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति पर गौर करता है.
