टॉप दस में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 89,535 करोड़ रुपये घटा


indian markets facing post election ground realities

 

सेंसेक्स की शीर्ष दस में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 89,535 करोड़ रुपये की गिरावट आई. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सबसे अधिक नुकसान हुआ.

शीर्ष दस कंपनियों में सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ.

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई.

एसबीआई का बाजार पूंजीकरण सप्ताह के दौरान 30,388.3 करोड़ रुपये घटकर 2,75,279.64 करोड़ रुपये पर आ गया.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में 18,952.5 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 7,50,674.86 करोड़ रुपये रह गया.

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 16,774.8 करोड़ रुपये घटकर 6,05,627.15 करोड़ रुपये रह गया. इसी तरह एचडीएफसी की बाजार हैसियत 7,660.34 करोड़ रुपये घटकर 3,66,471.19 करोड़ रुपये और आईटीसी की 6,995.81 करोड़ रुपये घटकर 3,24,753.23 करोड़ रुपये रह गई.

समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 5,111.1 करोड़ रुपये घटकर 3,33,037.59 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 3,003.03 करोड़ रुपये घटकर 2,65,122.36 करोड़ रुपये रह गया.

कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में 649.22 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 2,87,873.18 करोड़ रुपये पर आ गया.

इस रुख के उलट समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 36,491.94 करोड़ रुपये बढ़कर 8,27,794.83 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 1,493.71 करोड़ रुपये बढ़कर 3,76,145 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

शीर्ष दस की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर रही. उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, इन्फोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा.

बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 764.57 अंक या 2.01 फीसदी टूटा.


उद्योग/व्यापार