नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं और राज्य से चलने वाली कई ट्रेनों की समय-सारिणी बदल दी.
सभापति ने कहा कि यह मुद्दा कल सदन में उठाया गया था इसलिए वह आज इसे उठाने की अनुमति नहीं देंगे और संबंधित नोटिस उन्होंने अस्वीकार कर दिए हैं.
2002 गुजरात दंगों पर नानावती आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि भीड़ को नियंत्रित करने में कुछ जगहों पर पुलिस अप्रभावी रही.
आईएमसी आयुक्त ने बताया कि गड़बड़ियों की अलग-अलग शिकायतें सही पाए जाने पर शहर में सोनी के दो बंगले, नाइट क्लब, होटल और रेस्तरां के अन्य अवैध निर्माण भी बीते सात दिनों में हटा दिये गये हैं.
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 2019-20 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत से घटाकर बुधवार को 5.1 प्रतिशत कर दिया.
कांग्रेस इस विधेयक को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए इसका विरोध कर रही है.