Team NewsPlatform
बीसीसीआई ने अर्जुन अवार्ड के लिए चार नामों की सिफारिश की
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने इस साल के अर्जुन आवार्ड के लिए चार नामों की सिफारिश की है. इनमें पुरुष क्रिकेट टीम से मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा के नाम शामिल हैं. जबकि महिला क्रिकेट टीम से एकमात्र नाम पूनम यादव का है.
अर्जुन अवार्ड के नामों पर चर्चा के लिए प्रशासकों की समिति और बीसीसीआई के बीच बैठक हुई. जिसमें डायना इडुल्जी, विनोद राय ने हिस्सा लिया. इसके अलावा बीसीसीआई की ओर से सबा करीम ने खिलाड़ियों के नामों को प्रस्तावित किया जिस पर चर्चा के बाद ये चार नाम सामने आए.
अर्जुन अवार्ड भारत सरकार खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए देती है. इस अवार्ड में पुरस्कार के रूप में पांच लाख रुपये की राशि, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है.