अपने पहले ही IPL में सैम कुरेन ने ली हैट्रिक


IPL: Sam Curren becomes first player to take first hat-trick in IPL

  IPL.Com

सैम कुरेन की हैट्रिक और मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी से किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स के आखिरी सात विकेट महज आठ रन के अंदर गिराकर सोमवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में 14 रन से रोमांचक जीत दर्ज की.

सैम कुरेन अपनी हैट्रिक में हर्शल पटेल, कगिस्सो रबाडा और संदीप लामिछाने को आउट किया. कुरेन ने अपने 2.2 ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिए. अपने इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत कुरेन को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला.

दिल्ली के सामने 167 रन का लक्ष्य था और एक समय उसका स्कोर तीन विकेट पर 144 रन था, लेकिन यहां से एकदम से पासा पलट गया. उसके सात विकेट मात्र आठ रन के अन्दर गिर गए. आउट होने वाले सात खिलाड़ियों में से छह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं, जिनमें श्रेयस अय्यर, ऋषभ पन्त, कोल्लिन इनग्राम, क्रिस मोरिस, हनुमा विहारी, कगिसो रबाडा और  संदीप लामिछाने जैसे नाम शामिल हैं.

हैट्रिक लेने वाले 20 वर्ष के इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन इस साल अपना पहला आईपीएल खेल रहे हैं. कुरेन आईपीएल इतिहास में अपना पहला आईपीएल खेलने के साथ-साथ सीजन में पहली हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी भी बने हैं.

कुरेन ने भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. कुरेन ने अपने पहले ही टेस्ट मैच ने भारत के पांच विकेट के साथ बल्ले से 63 रन की उपयोगी पारी खेल कर इंग्लैंड की जीत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. भारत-इंग्लैण्ड टेस्ट सीरीज में उनके शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए दिग्गजों ने उनकी तारीफ की थी.

कुरेन ने इंग्लैंड की तरफ से अभी तक 9 टेस्ट मैच खेले खेले हैं जिसमें उन्होंने 15 विकेट लिए हैं.

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत कुरेन को दुनिया के सबसे बड़े लीग आईपीएल की बोली में शामिल किया गया. महज दो करोड़ की बेस प्राइस की बोली में शामिल हुए कुरेन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.2 करोड़ रूपये की बोली लगाकर खरीदा था.


खेल-कूद