आईपीएल मैच के दौरान बुमराह चोटिल


jasprit bumrah got injured in ipl match

 

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए हैं. उन्हें ये चोट दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हो रहे आईपीएल मैच के दौरान लगी. बुमराह की चोट से आगामी विश्व कप में भारत की तैयारियों को धक्का लग सकता है.

दिल्ली कैपिटल्स की पारी की अंतिम गेंद पर ऋषभ पंत के शाट को रोकने के प्रयास में उन्हें चोट लगी. जिसके बाद इस तेज गेंदबाज को बायां कंधा पकड़कर दर्द में कराहते हुए देखा गया. उन्हें मुंबई इंडियंस के फीजियो मैदान से बाहर ले गए.

बुमराह इस समय भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं. वो विश्व कप के लिए भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं. बुमराह को डेथ ओवर का विशेषज्ञ गेंदबाज माना जाता है. वो अपनी यार्कर लेंथ की गेंदों के लिए मशहूर हैं.

इंग्लैंड में लगभग दो महीने बाद शुरू होने वाले विश्व कप में बुमराह को भारत की तेज गेंदबाजी की रीढ़ माना जा रहा है.


खेल-कूद