केन विलियमसन ने तीसरी बार जीता ‘सर रिचर्ड हेडली अवार्ड’


Kane Williamson gets Sir Richard Hadlee Medal for Men’s Player of the Year

  Twitter

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन को न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में तीसरी बार सर रिचर्ड हेडली अवार्ड जितने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

यह अवार्ड क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है. न्यूजीलैंड के ही विस्फोटक बल्लेबाज रोस टेलर को अभी तक सर रिचर्ड हेडली अवार्ड से दो बार सम्मानित किया जा चुका है जबकि उन्हीं की टीम के साथी ट्रेंट बौल्ट और ब्रेंडन मैकुलम को एक-एक बार यह सम्मान दिया जा चुका है.

विलियमसन को टेस्ट क्रिकेट प्लेयर के अवार्ड से भी नवाजा गया है. केन ने अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड को लगातार पांच टेस्ट सीरीज जीत दिलाई हैं  जिसमे वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड ,पाकिस्तान, और बांग्लादेश शामिल हैं. केन न्यूजीलैंड की ओर से 20 टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं.

साल 2018 की शुरुआत से अभी तक केन ने 9 टेस्ट मैचों में 925 रन , 21 वनडे में 838 रन और 15 टी-20 में 332 रन बनाए हैं. पिछले पांच सालों में केन ने तीन बार टेस्ट प्लेयर ऑफ दी ईयर अवार्ड जीता है. जिसमें 2017-18 में  ट्रेंट बौल्ट के साथ और 2016-17 में नील वैग्नर के साथ जीता था.

रोस टेलर वनडे क्रिकेट प्लेयर ऑफ दी ईयर के आवर्ड से नवाजा गया है. जबकि घातक बल्लेबाज कोलिन मुनरो को लगातार दूसरी टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

रोस टेलर ने साल 2018 की शुरुआत से अभी तक वनडे में 1232 रन बनाए जिसमें उनका औसत 82 का है. रोस टेलर न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा वनडे क्रिकेट में 20 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं.

पिछले एक साल में कोलिन मुनरो ने  टी-20 में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए. कोलिन ने खेले गए 16 टी-20 मैचों में 634 बनाए जिसमें उनका औसत 42.26 का है. जिसमें उन्होंने एक शतक और पांच अर्ध शतक लगाए हैं.

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की ऑल राउंडर बल्लेबाज सोफी डिवाइन को लगातार दूसरी बार टी-20 प्लेयर ऑफ दी ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया जबकि अमेलिया केर को उनके शानदार खेल के लिए वनडे क्रिकेट प्लेयर ऑफ दी ईयर का खिताब दिया गया.

डिवाइन ने 19 टी-20 मैचों में अपनी बल्लेबाजी से 626 रन बनाए और गेंदबाजी में 21 विकेट अपने नाम किए हैं. केर ने वनडे में खेले गए 14 मैचों में 422 रन बनाए वो भी लगभग 53 की औसत से इसके साथ केर ने भी अपनी गेंदबाजी से 21 विकेट अपने नाम किए हैं.

एम्पायर क्रिस ब्राउन को एम्पायर ऑफ दी ईयर का अवार्ड दिया गया जबकि ट्रेंट बौल्ट को फर्स्ट क्लास बोलिंग परफॉरमेंस ऑफ दी ईयर अवार्ड दिया गया.


खेल-कूद