महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर ने जीता गोल्ड


manu baker won gold medal in 10 meter air pistol

  Twitter

भारतीय स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने ताइपै के ताओयुआन में चल रही 12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मैडल जीत लिया है.

मनु ने फाइनल में 239 का स्कोर बनाया. दूसरी ओर भारत के अभिषेक वर्मा रजत पदक जीतने में सफल रहे. अभिषेक ने फाइनल में 240.7 का स्कोर बनाया.

पुरुष दस मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में एक अन्य भारतीय शूटर सौरभ चौधरी पदक जीतने से चूक गए. हालांकि क्वालिफिकेशन चरण में वे 587 अंक के साथ शीर्ष पर रहे थे.

इससे पहले मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने दस मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में  नया विश्व रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था.


खेल-कूद