आईसीसी के सीईओ चुने गए मनु साहनी
मीडिया प्रोफेशनल मनु साहनी ने 29 मार्च को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार संभाला. मनु डेविड रिचर्डसन के साथ काम करेंगे जिनका कार्यकाल जुलाई में होने वाले वर्ल्ड कप के साथ समाप्त हो जाएगा.
ईएसपीएन स्टार स्पोर्टस के पूर्व एमडी साहनी पिछले छह हफ्ते से रिचर्डसन के साथ काम कर रहे थे ताकि वह आसानी से अपना पदभार संभालने में कमायाब हो पाए. साहनी को जनवरी में नियुक्त किया गया था.
रिचर्डसन इस साल जुलाई में इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले विश्व कप तक आईसीसी के साथ जुड़े रहेंगे.
साहनी ने इस मौके पर कहा कि मुझे डेविड से बागडोर अपने हाथ में लेने में बहुत खुशी हो रही है. उन्होंने पिछले सात सालों में इस खेल को मजबूती से आगे बढ़ाया है.
उनकी नियुक्ति की पुष्टि आईसीसी बोर्ड ने गलोबल सर्च और नियुक्ति प्रक्रिया के बाद की थी. जिसकी अगुवाई शीर्ष निकाय के अध्यक्ष शशांक मनोहर और नामांकन समिति ने की थी.
साहनी ने कहा मैं आगे आने वाले अवसरों के लिए काफी उत्साहित हूं. और खेल के वैश्विक विकास में तेजी लाने के लिए अपने सदस्यों, भागीदारों और कर्मचारियों के साथ साझेदारी में काम करने के लिए उत्सुक हूं.
साहनी 17 सालों से ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स के साथ थे. वहां वह व्यवसाय को बढ़ाने और वार्षिक राजस्व को दोगुना करने जैसी जिम्मेदारियां उठाते थे.
उन्होंने 2007 से 2015 के बीच आईसीसी के साथ वैश्विक प्रसारण साझेदारी सौदे का भी नेतृत्व किया.