विश्व कप से ठीक पहले वेस्टइंडीज की वनडे और टेस्ट रैंकिंग में उछाल


west indies decimated pakistan in cwc

  Twitter

विश्व कप से ठीक पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम चार अंक के फायदे के साथ वनडे और टेस्ट रैंकिंग में आठवें पायदान पर आ गई है. हाल ही में जारी हुई आईसीसी क्रिकेट रैंकिंग में उसे यह फायदा मिला. इससे पहले वेस्टइंडीज टीम कुल 76 अंक के साथ 9वें पायदान पर काबिज थी.

पिछले कुछ दिनों में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने बहुत ही शानदार खेल दिखाया है. वेस्टइंडीज टीम ने इंग्लैंड के साथ हुई वनडे सीरीज को दो-दो से ड्रा करवाई थी.

अपने इस प्रदर्शन के बावजूद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम श्रीलंका टीम के साथ 76 अंक के साथ एक ही पायदान पर थी लेकिन वेस्टइंडीज टीम की रैंकिंग में 9वें पायदान पर थी.

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम अपनी इस नई रैंकिंग को और भी ज्यादा मजबूत कर सकती है, जब एक त्रिकोणीय सीरीज में आयरलैंड और बांग्लादेश की टीमों का सामना करेगी.

सातवें स्थान पर काबिज बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खराब नतीजे एक बार फिर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 9वें पायदान पर धकेल सकते हैं.

लगातार 9वें स्थान पर रहने के कारण वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम खुद से विश्व कप में क्वालीफाई भी नहीं कर सकी थी, बाद में उसे विश्व कप क्वालीफाई मैच खेलने पड़े थे.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर है जबकि टीम इंडिया दूसरे पायदान पर कब्जा जमाए बैठी हुई है. साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे और न्यूजीलैंड की टीम चौथे स्थान पे मौजूद है.

टेस्ट क्रिकेट की रैंकिंग में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 82 अंकों के साथ आठवें पायदान पर हैं.

जेसन होल्डर की अगुवाई में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से हराया था. लेकिन पकिस्तान से वह केवल दो अंक ही पीछे हैं.

भारत 113 अंकों के साथ टेस्ट रैंकिंग में  पहले पायदान पर है, और न्यूजीलैंड की टीम तीन अंको की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर हैं.


खेल-कूद