जल्द बाजार में आएगी अफरीदी की आत्मकथा ‘गेम चेंजर’


shahid afridi biography will release on 30 april

  फेसबुक

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और धुआंधार बल्लेबाज शाहिद अफरीदी की आत्मकथा आगामी 30 अप्रैल को बाजार में आने वाली है. शाहिद की आत्मकथा ‘गेम चेंजर’ नाम से लिखी गई है.

शाहिद अफरीदी ने अपने प्रशंसकों से वादा किया है कि अपनी आत्मकथा में उन्होंने अपने जीवन से जुड़े खुलासे करने में कोई हिचक नहीं की है.

अफरीदी ने कहा कि इस किताब में उन्होंने कई मुद्दों पर दिल खोलकर बात की है.

इस आत्मकथा को जाने माने टीवी एंकर और प्रसारणकर्ता वजाहत एस खान ने लिखा है. उन्होंने अफरीदी के करियर के अलावा इस आलराउंडर के करियर से जुड़े सभी प्रकरणों और विवादों को भी किताब में जगह दी है.

पाकिस्तान क्रिकेट की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक 39 साल के अफरीदी ने अप्रैल 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था. उन्होंने 20 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 27 टेस्ट, 398 एकदिवसीय और 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले.

खेल के तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान की अगुआई करने वाले अफरीदी दुनिया भर में टी20 लीग में खेल रहे हैं. वह हाल में पाकिस्तान सुपर लीग में भी खेले थे.

अपने समय में अफरीदी दुनिया के सबसे तेज खेलने वाले बल्लेबाजों में गिने जाते थे. बल्लेबाजी में छक्के-चौके उड़ाने वाले अफरीदी एक अच्छे गेंदबाज भी साबित हुए.


खेल-कूद