श्रीलंका ने घोषित की विश्व कप टीम, मैथ्यूज की वापसी


srilanks declares its world cup squad

 

दिमुथ करुणारत्ने को विश्व कप टीम का कप्तान घोषित करने के एक दिन बाद श्रीलंका ने विश्व कप के लिए अपनी पंद्रह सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है.

टीम में लाहिरू थिरमाने, जीवन मेंडिस, अविष्का फरनांडो, जेफ्रे वैंडरसे और मलिंद सिरिवर्दन को शामिल कर चयनकर्ताओं ने सबको चौंकाने वाला काम किया है.

इसके साथ ही चोट से उबरने के बाद पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की टीम में वापसी हो गई है. विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल परेरा को भी चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल कर लिया गया है.

कुशल निरोशन डिकवेला की जगह लेंगे. इसके साथ ही चयनकर्ताओं ने कुशल मेंडिस और धनंजय डिसिल्वा पर अपना भरोसा कायम रखा है.

चयनकर्ताओं ने लसिथ मलिंगा को गेंदबाजी की कमान सौंपी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि यह लसिथ का अंतिम विश्व कप होगा. लसिथ के साथ सुरंगा लकमल और नुवान प्रदीप तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

वहीं फिरकी गेंदबाज के रुप में टीम में लेग स्पिनर वैंडरसे को जगह दी गई है.

टीम के चार स्टैंडबाई खिलाड़ियों के रुप में ओशादा फरनांडो, कसुन रजीथा, वानिंदू हसरंगा और एंजेलो परेरा को जगह दी गई है.

टीम- दिमुथ करुणारत्ने(कप्तान), अविष्का फरनांडो, लाहिरू थिरमाने, कुशल परेरा(विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, धनंजय डीसिल्वा, जीवन मेंडिस, मलिंद सिरिवर्दन, एंजेलो मैथ्यूज, थिसारा परेरा, इशूरू उडाना, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, जेफ्रे वैंडरसे, नुवान प्रदीप, ओशादा फरनांडो, कसुन रजीथा, वानिंदू हसरंगा और एंजेलो परेरा


खेल-कूद