गरीबों को न्यूनतम इनकम गारंटी का ऐलान


 

प्रियंका गांधी की राजनीति में सक्रिय एंट्री कराने के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस फ्रंट फुट पर खेलेगी। और इसे वो साबित भी कर रहे हैं। रायपुर में किसान आभार रैली में राहुल गांधी ने फिर मास्टर स्ट्रोक मारा। राहुल ने रैली में देश के गरीब लोगों को न्यूनतम इनकम गारंटी देने का बड़ा दांव चल दिया।