सांस्कृतिक विरासत के रंग
देश भर में धूमधाम से 70वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर देश की ताकत और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखी। एक तरफ जहां सेना के जाबांज जवानों ने राजपथ पर अपना पराक्रम दिखाया तो दूसरी तरफ राज्यों की झांकियों से देश की गौरवशाली विरासत और संस्कृति की झलक दुनिया ने देखी।