संस्थाओं से सरकार का टकराव


 

राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के दो सदस्यों के इस्तीफे के बाद विपक्ष फिर मोदी सरकार पर हमलावर है। आरोप लग रहे हैं कि मोदी सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग की तरफ से दिए गए आंकड़ों को जारी नहीं कर रही है। विवाद बैक सीरीज जीडीपी के आंकड़ों को लेकर भी है। वहीं सरकार ने कहा इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने बैठक में अपनी नाराजगी नहीं जताई।