क्या मोदी का विरोध देश विरोध है
क्या पीएम मोदी का विरोध देश का विरोध है. ये सवाल इसलिए क्योंकि पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत और उसके बाद पाक अधिकृत कश्मीर में हुई एयर स्ट्राइक को लेकर जिस किसी विपक्षी नेता ने जायज सवाल पूछे उसको भारत विरोधी बताया जा रहा है. खुद पीएम मोदी ने चुनावी रैली में कहा कि मोदी का विरोध करते करते कुछ पार्टियां देश का विरोध कर रही हैं. विरोध की ये राजनीति इसलिए हो रही है क्योंकि विपक्ष बीजेपी और उसके नेताओं पर पुलवामा के शहीदों पर राजनीति करने का आरोप लगा है.