खांडू सरकार की फजीहत


 

अरुणाचल प्रदेश में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र यानी पीआरसी बिल को वापस ले लिया है। सीएम पेमा खांडू ने कहा है कि सरकार इस मुद्दे पर आगे चर्चा नहीं करेगी वहीं कांग्रेस ने सीएम का इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस नेताओं ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात भी की है। 6 आदिवासी समुदायों को पीआरसी देने के विरोध में ईटानगर समेत कई जगहों पर हुए हिसंक प्रदर्शनों के बाद से राज्य में तनाव बना हुआ है। कई इलाकों में कर्फ्यू लागू है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है।