शहीदों को अंतिम विदाई


 

पुलवामा एनकाउंटर में शहीद चारों जवानों को भारी मन से विदाई दे दी गई। शहीद मेजर ढोंडियाल, शहीद जवान अजय कुमार, शहीद दवान हरि सिंह और शहीद श्योराम ने सीआरपीएफ पर हमले का बदला तो ले लिया लेकिन देश के लिए जान की बाजी भी लगा दी। जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान अब्दुल राशिद भी पुलवामा में शहीद हो गए।