बीजेपी का मिशन ओडिशा
लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ओडिशा में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुट गई है. बीजेडी के पूर्व सांसद बैजयंत पांडा बीजेपी में शामिल हो गए हैं. पंचायत चुनाव के बाद से बीजेपी के हौसले बुलंद हैं और उसे भरोसा है कि इस बार लोकसभा में ही नहीं विधानसभा में भी पार्टी क्लीन स्वीप करेगी.