मुंबई आतंकी हमले को पीयूष गोयल ने दुर्घटना बताया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले को दुर्घटना क्या कहा, बीजेपी ने उन पर तीखे हमले शुरू कर दिए। लेकिन बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिग्विजय सिंह की आलोचना करने के बाद खुद अगली ही सांस में 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले को दुर्घटना बता डाला। इतना ही नहीं, खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी पुलवामा हमले को अपने तमाम भाषणों में बार-बार घटना या दुर्भाग्यपूर्ण घटना बोलते रहे हैं।