पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस को मिला आस्कर


 

भारतीय फिल्म ‘पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस’ को आस्कर मिला है। ये अवार्ड शार्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में मिला है। फिल्म भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में माहवारी के समय महिलाओं को होने वाली समस्या और पैड की अनुपलब्धता को लेकर बनाई गई है। फिल्म हापुड़ की रहने वाली लडकी स्नेहा और उसकी सहेलियों के जीवन पर आधारित है।