मीसाबंदी पेंशन स्कीम होगी बंद


 

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने मीसाबंदियों को दी जा रही पेंशन रोकने का फैसला किया है। 2008 से चल रही पिछली रमन सरकार की स्कीम को फरवरी से बंद करने का फैसला किया गया है। बघेल सरकार का कहना है कि मीसाबंदी स्वतंत्रता सैनानी नहीं है लिहाजा उन्हें क्यों 25 हजार रुपये की पेंशन दी जाए। बीजेपी ने मीसाबंदी स्कीम को बंद करने के फैसले पर कड़ा एतराज जताया है।