वीके सिंह का शर्मनाक बयान
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा है कि अगली बार वायुसेना की एयर स्ट्राइक होने पर विपक्षी नेताओं को लड़ाकू विमान के नीचे बांधकर ले जाना चाहिए। वीके सिंह ने ये आपत्तिजनक बयान एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या के बारे में सत्ता पक्ष से आ रहे अलग-अलग आंकड़ों पर उठ रहे सवालों के जवाब में दिया।