शहीद का दर्जा किसे
अर्ध सैनिकों को शहीद का दर्जा मिले या नहीं इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के साथ संवाद में कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी शहीद का दर्जा दिया जाएगा। राहुल के ऐलान पर केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू ने निशाना साधा।