क्या 10 लाख लोग बेघर हो जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट ने देश के 10 लाख से ज्यादा आदिवासियों को ज़मीन से बेदखल करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का 16 राज्यों में रहने वाले आदिवासियों पर असर पड़ेगा। कोर्ट ने राज्यों को 27 जुलाई तक आदेश को लागू करने के लिए कहा है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर कोर्ट में आदिवासियों के मामले में सही तरह से पैरवी नहीं करने और उनकी अनदेखी का आरोप लगाया है।