प्रदेश में अराजकता नहीं फैलने देंगे -शिवराज
मध्य प्रदेश में एक सप्ताह में बीजेपी के 4 नेताओं की हत्या और बीजेपी नेताओं पर हुए हमलों का मामला तुल पकड़ता जा रहा है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर इन हत्याओं को राज्य की लचर कानून-व्यवस्था को दर्शाने वाला बताया.