विश्व कप से ठीक पहले एलेक्स हेल्स डोप टेस्ट में फेल, लगा प्रतिबंध


Alex Hales banned for recreational drug use

  Twitter

विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड की विश्व कप जाने वाली टीम में चुने गए विस्फोटक सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को डोप टेस्ट में फेल होने कारण इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 21 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है.

द गार्जियन की खबर के अनुसार, एलेक्स हेल्स को प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन करने का दोषी पाया गया है जिसके चलते  वे 21 दिन के लिए अब क्रिकेट ग्राउंड पर नहीं उतर पाएंगे.

हालांकि अभी विश्व कप के शुरू होने में एक महीने से ज्यादा का समय है. तब तक हेल्स के प्रतिबन्ध की अवधि खत्म हो जाएगी.

हेल्स का नाम पहले भी विवादों में आता रहा है.  साल 2017 में ब्रिस्टल क्लब झगड़े में बेन स्टोक्स के साथ एलेक्स हेल्स भी शामिल थे. उस दौरान बेन स्टोक्स पर मुकदमा भी चला था.

कुछ समय पहले विश्व कप टीम की घोषणा के तुरंत बाद एलेक्स निजी कारणों से रॉयल लन्दन क्लब से हट गए थे.

डोप टेस्ट में फेल होने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वार्न ने उन्हें तुरंत प्रभाव से विश्व कप से हटाने की मांग की है.

इंग्लैंड की टीम विश्व कप से पहले सबसे संतुलित टीम मानी जा रही थी लेकिन तेज गेंदबाज सैम  बिलिंग्स के आईपीएल में चोटिल होने के बाद टीम की मुसीबतें और बढ़ गई हैं.

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, डोप टेस्ट में फेल होने वाले खिलाड़ी को रिहेबिलिटेशन कार्यक्रम से गुजरना पड़ता है.यदि कोई क्रिकेटर दूसरी बार डोपिंग का दोषी पाया जाता है तो उस पर 21 दिन का प्रतिबन्ध लगाया जाता है.

तीसरी बार डोप टेस्ट में फेल होने पर खिलाड़ी पर एक साल का प्रतिबन्ध लगता है या उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया जाता है.


खेल-कूद