एलेक्स हेल्स की जगह बेन डकेट और डेविड मलान इंग्लैंड टीम में
Twitter
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम में आयरलैंड के साथ होने वाली एकदिवसीय सीरीज में बेन डकेट और डेविड मलान को शामिल किया गया है. इसके अलावा पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले एक मात्र टी-20 मैच और पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए जेम्स विन्स को टीम में शामिल किया गया है. हालांकि इन तीनों का अभी विश्व कप टीम में स्थान निश्चित नहीं है.
इन तीनों खिलाड़ियों को ओपनर बल्लेबाज जैसन रॉय के चोटिल होने और एलेक्स हेल्स की टीम में गैर-मौजूदगी के कारण लिया गया है.
एलेक्स हेल्स को पिछले दिनों डोप टेस्ट में फेल होने के कारण इंग्लैंड क्रिकेट के सभी अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों से बाहर कर दिया गया है.
इस साल की शुरुआत में डेविड मलान केरीबियाई दौरे के लिए इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था.
बेन डकेट ने अपना आखिरी एकदिवसीय मैच साल 2016 में खेला था. जेम्स विन्स को ग्लौसेस्टरशायर के खिलाफ खेली गई 190 रन की पारी का ईनाम मिला है.
इन तीनों खिलाड़ियों में से किसी भी खिलाड़ी को विश्व कप जाने वाले दल में शामिल नहीं किया गया है. इन तीनों खिलाडियों के पास आयरलैंड और पकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर 23 मई से पहले फाइनल चयन के लिए अपने आप को टीम में शामिल करने का अंतिम अवसर होगा.
इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जैसन रॉय वेस्टइंडीज दौरे के से मांसपेशियों के खिंचाव के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं. रॉय का इलाज पाकिस्तान के साथ होने वाले पहले एकदिवासिय तक जारी रहेगा.
तेज गेंदबाज मार्क वुड को भी आयरलैंड और पकिस्तान के खलाफ इंग्लैंड टीम में शामिल नहीं किया गया है.