IPL: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स
Twitter
नए नाम के साथ आईपीएल -12 में उतरी दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा.
मुंबई इंडियंस की टीम पिछली बार आईपीएल में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी. घरेलू मैदान में आईपीएल की शुरुआत करने जा रही मुंबई जीत के साथ सीजन की शुरुआत करना चाहेगी.
मुंबई इंडियंस के पास कप्तान रोहित, हार्दिक पंड्या, क्विंटन डि कॉक, कायरन पोलार्ड, ईशान किशन और युवराज सिंह जैसे खतरनाक जैसे बल्लेबाज हैं.
दूसरी ओर दिल्ली की टीम में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पन्त, पृथ्वी शॉ जैसे युवाओं से सजी टीम के पास शिखर धवन जैसे अनुभवी खिलाड़ी का साथ होगा.
दिल्ली की टीम आईपीएल इतिहास में एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंच पाई है. पिछली बार की तरह इस बार भी दिल्ली की टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी.
टीम
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कंडेय, राहुल चाहर, अनुकूल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तरे, क्विंटन डि कॉक, एविन लुईस, पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनेगन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरां, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, युवराज सिंह.
दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, आवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, मुनरो, क्रिस मोरिस, कागिसो रबाडा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बोल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कॉलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा.