विश्व कप में बड़ी भूमिका निभाएंगे धोनी: गावसकर
Twitter
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावसकर का मानना है कि अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेलने जा रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आगामी विश्व कप में एक बहुत बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
धोनी ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही धूम मचा रहे हैं और अब उनका बल्ला इस आईपीएल में भी खूब हल्ला बोल रहा है. धोनी ने इस आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से अभी तक 11 मैचों में 358 रन बनाए हैं.
गावसकर ने कहा कि धोनी जैसे बड़े खिलाड़ी की बतौर विकेटकीपर और बल्लेबाज दोनों तरह से भूमिका बहुत अहम होने जा रही है.
गावसक ने आगे कहा, यह बहुत बड़ा महत्वपूर्ण होगा क्योंकि भारतीय टीम के पास रोहित, शिखर और कोहली के रूप सबसे अच्छे टॉप तीन खिलाड़ी हैं.
अगर यह खिलाड़ी टीम को अपना योगदान देने में विफल होते हैं तो निचले क्रम पर चौथे या पांचवें पायदान पर टीम इंडिया के लिए धोनी बड़ा टोटल बनाने में मदद कर सकते हैं.
विकटों के पीछे भी धोनी का योगदान बहुत ज्यादा जरूरी है. विकेट के पीछे धोनी स्पिन गेंदबाजों को बताते रहते हैं की कहां गेंद डालनी है और फील्डिंग में कहां बदलाव करना है. इन्ही सभी छोटी-छोटी चीजों का बदलाव करते हुए आप अपने कप्तान का साथ देते हैं.
धोनी इससे पहले 2011 और 2015 विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं, जिसका अनुभव वह अपने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर जरुर साझा करेंगे.