एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप: सिंधु और समीर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और समीर वर्मा ने एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. इस प्रतियोगिता में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है.
चौथी वरीयता प्राप्त सिंधु ने 33 मिनट में इंडोनेशिया की चोइरून्निसा को 21 -15, 21-19 से हराया.
अब उसका सामना चीन की गैर वरीय केइ यानयान से होगा.
पुरूष एकल में समीर ने हांगकांग के एंग का लोंग एंगस को 21-12, 21-19 से मात दी . अब वह थाईलैंड के सित्तिकोम थम्मासिन या दूसरी वरीयता प्राप्त चीन के शि युकी से खेलेंगे.
मिश्रित युगल में भारत के उत्कर्ष अरोड़ा और करिश्मा वाडकर दूसरे दौर में इंडोनेशिया के हफीज फैजल और ग्लोरिया एमैन्युअल से 10 -21, 15 -21 से हार गए.
उधर साइना नेहवाल आज दक्षिण कोरिया की किम गा युन से खेलेगी.