कान फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट पर बिखरी खूबसूरती…
फ्रांस की राजधानी पेरिस में जारी 72वें कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपना जलवा दिखा रहीं हैं. इनमें प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, हिना खान, हुमा कुरैशी शामिल हैं. सभी ने बेहतरीन से बेहतरीन ड्रेस के साथ रैंप किया. इसके अलावा सेलेना गोमेज़ और ऐले फेनिंग जैसी कई हॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी कैमरे के सामने पोज दिया.

ऐश्वर्या गोल्डन और ग्रीन कलर के डिजाइनर गाउन में अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आईं.

हुमा कुरैशी ने इस मौके पर गौरव गुप्ता का डिजाइनर ग्रे रफल्ड गाउन पहना था.

फ्रिल गाउन में डायना पेंटी बेहद खूबसूरत नजर आईं.

प्रियंका चोपड़ा कान में अपने पति निक जोनस के साथ अलग-अलग ड्रेसेस में स्टाइलिश एंट्री करती दिखीं.

कंगना रनौत ने कान में एंट्री रेट्रो लुक में की थी, बाद में वो शाही गाउन में नजर आईं.

रोमे स्ट्रीज ने नेट की ऑफ वाइट ड्रेस पहनी थी.

ऐले फेनिंग का ये फ्लोरल गाउन सबसे अलग था.

एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो रेड ड्रेस में बेहद हॉट नजर आ रही थीं.

सेलेना गोमेज़ लंबी बीमारी के बाद किसी सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर नजर आईं.

ईवा लॉन्गोरिया की स्लिट ड्रेस ने सभी को आकर्षित किया.

दीपिका ने अपने हर लुक को बहुत ही कांफिडेंस के साथ कैरी किया.