अर्थ आवर: जलवायु परिवर्तन के खिलाफ एक संदेश
WWF
इस बार 30 मार्च को अर्थ आवर मनाया गया. इस दौरान शाम 8.30 से 9.30 के बीच दुनिया भर में गैरजरूरी बत्तियां बुझा दी गईं. जलवायु परिवर्तन की तरफ दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से दुनिया के कई शहरों में इसे अंजाम दिया गया.
अर्थ आवर जलवायु परिवर्तन की दिशा में वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (डब्ल्यू डब्ल्यू एफ) का आंदोलन है. अर्थ आवर का मुख्य उद्देश्य संसाधनों के इस्तेमाल में किफायत बरतना, खास तौर पर जो कार्बन गैस का उत्सर्जन करते हैं. जिनकी वजह से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ती है.
इस दौरान एफिल टावर की बत्ती भी बुझा दी गई. इटली के भी तमाम शहरों ने अर्थ आवर में हिस्सा लिया.
अर्थ आवर की शुरुआत सिडनी में 2007 में हुई थी. इस इवेंट के आयोजकों ने बताया कि इसे दुनिया के करीब 180 देशों में मनाया गया.

अंधेरे से ‘सतत उजाले’ का संदेश देने से पहले चमकता मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल.

कोलकाता के ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज का ये दृश्य अर्थ आवर से कुछ पल पहले का है.

अर्थ आवर के एक घंटे के दौरान ऐसा दिख रहा था हावड़ा ब्रिज.
अमेरिका में इस दौरान एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की रोशनी को कम कर दिया गया. इसके अलावा हांग-कांग में भी कई इमारतों की रोशनी को या तो बंद कर दिया गया या उन्हें कम कर दिया गया.