सर्बजोत और ईशा को एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में स्वर्ण


 esha singh sarabjot singh wins gold for india at asian airgun championship

 

12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में सर्बजोत सिंह और ईशा सिंह ने दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है.

ताइपै के ताओयुआन में चल रही इस प्रतियोगिता में चौथे दिन की समाप्ति के बाद भारत के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या आठ हो गयी है.

सर्बजोत ने अर्जुन चीमा और विजयवीर सिद्धू के साथ मिलकर जूनियर टीम वर्ग का स्वर्ण पदक भी जीता है.

भारत ने अब तक इस प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं.

सर्बजोत क्वालीफायर में 579 स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे. और इसके बाद उन्होंने फाइनल में 237.8 का स्कोर बनाकर कोरिया के किम वूजोंग (236.6) को हराया. विजयवीर (217.5) ने कांस्य पदक जीता जबकि अर्जन चीमा चौथे स्थान पर रहे.

भारत के तीन निशानेबाजों ने मिलकर कुल 1718 का स्कोर बनाया और वे ताइपै के 1699 के स्कोर से काफी आगे रहे.

ईशा लड़कियों के वर्ग में 576 अंक के साथ क्वालीफाईंग में शीर्ष पर रही. इसके बाद उन्होंने फाइनल में 240.1 का स्कोर बनाकर पहला स्थान हासिल किया.कोरिया की युन सियोनजियोंग (235) ने रजत पदक जीता.

भारत की हर्षदा निठावे और देवांशी धामा ने भी फाइनल में जगह बनायी लेकिन वे क्रमश: पांचवें और आठवें स्थान पर रहे.


Big News