विश्व कप: अभ्यास मैच में भारत ने बांग्लादेश को 95 रनों से हराया


dhoni name missing in annual bcci contract list

  Twitter

भारत ने अपने दूसरे अभ्यास मैच में बांग्लादेश की टीम को 95 रनों से हरा दिया है. बांग्लादेश की पूरी टीम 264 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और वह अपने पूरे पचास ओवर भी नहीं खेल पाई.

भारत के 359 रनों के जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने सधी हुई शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने 49 रन की साझेदारी की.

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने एक ही ओवर में सौम्या सरकार और शाकिब-उल-हसन को चलता किया. विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने लिटन दास के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया और दोनों खिलाड़ियों ने अपने अर्धशतक पूरे किए.लिटन दास ने 73 रन की पारी खेली लिटन को चहल ने चलता किया.

मुशफिकुर रहीम ने 94 गेंदों में 90 रन की पारी खेली. उन्हें कुलदीप यादव ने बोल्ड कर चलता किया. उसके बाद टीम के सभी खिलाड़ी थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद आउट होते गए.

भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट स्पिनर कुलदीप यादव और चहल ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. बुमराह और चहल को दो-दो विकेट मिले और जडेजा को एक विकेट मिला.

इससे पहले पहला अभ्यास मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 360 रनों का लक्ष्य दिया. भारतीय टीम की ओर से केएल राहुल (108) और एमएस धोनी ने (113) ने अपना शतक पूरा किया.

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत पिछले मैच की तरह इस बार भी अच्छी नहीं रही. भारतीय टीम का पहला विकेट सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के रूप में गिरा. शिखर एक रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान के शिकार बनें.

रोहित शर्मा का साथ देने आए कप्तान कोहली ने आते ही शानदार बल्लेबाजी की और भारतीय टीम का स्कोर आगे बढ़ाया. कप्तान कोहली भी 47 रन बनाकर आउट हुए.

टीम इंडिया के सबसे विवादास्पद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल ने इस मौके का फायदा उठाते हुए सिर्फ 94 गेंदों में शतक जड़ा.

विजय शंकर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और वह केवल दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

इस बीच केएल राहुल के साथ बल्लेबाजी कर रहे धोनी ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया. राहुल को सब्बीर रहमान ने आउट किया. राहुल ने 108 रन की पारी खेली. उनके बाद बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पंड्या ने धोनी के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया.

धोनी ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया और अपना शतक भी पूरा किया. धोनी ने 78 गेंदों का सामना कर 113 रन की पारी खेली.

बांग्लादेश की ओर से रूबेल होस्सैन और शकीब ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.


Big News