ऑस्ट्रेलिया में जीत के बाद जश्न में डूबी टीम इंडिया


india vs australia test series photos

 

भारतीय टीम ने 70 सालों बाद ऑस्ट्रेलिया में सीरीज़ जीत कर रचा इतिहास. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराकर यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की.

विराट कोहली ने अपनी कप्तानी की कमियों को दूर करते हुए अंततः टीम को विजयी नेतृत्व प्रदान किया.

भारतीय पेस गेंदबाज़ों की सीरीज़ जीत में रही अहम भूमिका. पूरी सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने 21 विकेट चटकाए जबकि मुहम्मद शमी ने 16 विकेट हासिल किए. ईशांत ने भी 3 टेस्ट मैचों में 11 विकेट झटके.

ऑस्ट्रेलिया में सीरीज़ जीत के नायक रहे चेतेश्वर पुजारा. पुजारा ने पूरी सीरीज में लगभग 74 की औसत से 521 रन बनाये. इसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है. इसके लिए उन्हें ‘मैन आफ द सीरीज’ चुना गया. सिडनी टेस्ट में वे ‘मैन आफ द मैच’ भी घोषित हुए.

सिडनी टेस्ट में चला कुलदीप की फिरकी का जादू. कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले मैच की पहली ही पारी में 5 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की. वहीं जडेजा ने गेंद और बल्ले से किया कमाल.

भारतीय ड्रेसिंग रूम में जीत के बाद मुस्कुराते चेहरे.

जीत के बाद भारतीय दर्शकों का अभिनंदन स्वीकार करती हुई टीम इंडिया.


Big News