आईपीएल: रोमांच से भरपूर रहा पहला सुपर ओवर
Twitter
दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच कल खेला गया मैच, आईपीएल के इतिहास में सबसे रोमांचक मुकाबले में से एक रहा.
दर्शकों के लिए इस मैच में शानदार बल्लेबाजी के साथ- साथ उम्दा गेंदबाजी और सुपर ओवर की नर्वस नेस शामिल थी.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकार की टीम ने 20 ओवर में 185 रन बनाए. जिसमें दिनिश कार्तिक के 36 गेंदों में खेली गई 50 रन की पारी और आंद्रे रसल की ताबड़तोड़ 28 गेंदों में 62 रन की पारियां शामिल रही.
अपने होम ग्राउंड पर 186 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शिखर धवन का विकेट जल्दी खो दिया. जिसके बाद पृथ्वी शॉ और कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिल्ली की टीम को संभाला.
अय्यर 43 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद पृथ्वी शॉ आईपीएल में अपना पहला शतक बनाने से केवल एक रन से चूक गए. पृथ्वी ने 55 गेंदों में 99 रन बनाए.

पारी के अंतिम ओवर में दिल्ली की टीम को 6 गेंदों में 6 रन चाहिए थे. क्रीज पर कोल्लिन इनग्राम और हनुम्मा विहारी थे. लेकिन दिल्ली की टीम गेंदबाज कुलदीप यादव के सामने 6 रन बनाने में नाकाम रही. इसी के साथ मैच टाई हो गया.
दिल्ली की टीम के मैच नहीं जीतने से दुखी प्रशंसकों के पास अभी भी सुपर ओवर के रूप में एक और खुशी मानाने का मौका था.
सुपर ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिल्ली कैपिटल्स को मिला. सौरव गांगुली, रिक्की पोंटिंग और मोहम्मद कैफ की राय के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पन्त बल्लेबाजी करने उतरे हैं. दाएं और बाएं के कॉम्बिनेशन के साथ उतरे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी प्रसिद्ध कृष्णा के सुपर ओवर में एक चौके की मदद से केवल 10 रन बना सके.

आईपीएल के इतिहास का सबसे रोमांचक पल अभी आना बाकी था. केकेआर की तरफ से सुपर ओवर में मैच जीतने के इरादे से क्रीज पर उतरे विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसल और दिनेश कार्तिक और गेंदबाजी पर साउथ अफ्रीका के नम्बर वन गेंदबाज कगिसो रबाडा.
रबाडा की पहली गेंद – क्रीज पर मौजूद आंद्रे रसल ने लेग साइड पर गिरी और रसल ने इसे चौके के लिए भेज दिया.
रबाडा की दूसरी गेंद – आंद्रे रसल दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना सके.
रबाडा की तीसरी गेंद – सुपर ओवर की तीसरी गेंद पर रबाडा ने परफेक्ट यॉर्कर मरकर रसल को बोल्ड आउट कर दिया.
रबाडा की चौथी गेंद – रसल आउट होते ही बल्लेबाजी करने आए उथप्पा ने एक रन लिया.
रबाडा की पांचवी गेंद – अब केकेआर को 2 गेंद में 6 रन बनाने थे और क्रीज पर मौजूद दिनेश कार्तिक ने एक रन ले लिया.
रबाडा की छठी गेंद – सुपर ओवर की छठी गेंद पर केकेआर को जीत के लिए पांच रन जरूरत थी. छठी गेंद पर उथप्पा रबाडा की गेंद पर केवल एक रन ले सके.
कार्तिक और राबिन उथप्पा मिलकर टीम को सात रन तक ही पहुंचा सके. इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में यह मुकाबला 3 रन से जीत लिया.