मुंबई ने चेन्नई को एक रन से हराकर जीता आईपीएल


IPL: Mumbai Indians will take on Chennai Supar kings today in final

 

मुंबई इंडियंस ने चौथी बार आईपीएल में जीत हासिल की है. हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में उसने चेन्नई सुपरकिंग्स को एक रन से हरा दिया है. मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को 150 रनों का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 148 रन ही बना सकी.

इससे पहले साल 2013, 2015 और 2017 में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है.

टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया.  मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल में आठ विकेट पर 149 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से कीरेन पोलार्ड ने सर्वाधिक 41 रन बनाए. चेन्नई की तरफ से दीपक चाहर ने तीन जबकि शार्दुल ठाकुर और इमरान ताहिर ने दो-दो विकेट लिए.

मुंबई इंडियन के कप्तान कप्तान रोहित शर्मा ने क्विंटन डि कॉक के साथ मिलकर साढ़े चार ओवरों में 45 रन बनाए. पांचवे ओवर में शार्दुल ठाकुर ने क्विंटन डि कॉक को आउट किया. डि कॉक ने चार छक्के की मदद से 17 गेंदों में 29 रन बनाए.

उनके अलावा क्विंटन डिकॉक (29), रोहित शर्मा (15), सूर्यकुमार यादव (15), ईशान किशन (23), हार्दिक पांड्या (16), राहुल चहर (0), मिशेल मैक्लेनघन (0), क्रुणाल पांड्या ने 7 रन योगदान दिया. जसप्रीत अपना खाता नहीं खोल सके. वह नाबाद पवेलियन लौटे.

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल में दो कैच लिये. इसके साथ ही धोनी आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं. उनके नाम पर अब 94 कैच और 38 स्टंप आउट शामिल हैं.

धोनी के आईपीएल में कुल शिकार की संख्या 132 पहुंच गयी है और इस तरह से उन्होंने दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा है. कार्तिक के नाम पर 131 शिकार दर्ज हैं जबकि रोबिन उथप्पा ने 90 शिकार किए हैं. धोनी ने दीपक चाहर की गेंद पर रोहित शर्मा का कैच लेकर यह उपलब्धि हासिल की. इससे पहले उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर क्विंटन डिकाक का कैच लिया था.

दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले क्वालीफायर मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुम्बई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. वहीं एमएस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर फाइनल मैच में अपनी जगह बनाई.

इस सीजन में क्वालीफायर से पहले मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल दो मैच खेले गए हैं. दोनों ही मैचों में मुम्बई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया है.

मुंबई की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, केरोन पोलार्ड, मिचेल मेक्लघन, राहुल चाहर, लसित मलिंगा और जसप्रीत बुमराह

चेन्नई की टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), शेन वॉटसन, फॉफ डू प्लेसी, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और शार्दुल ठाकुर

सीजन की शुरुआत मुम्बई इंडियंस के लिए अच्छी नहीं रही थी, लेकिन उसके बाद के मैचों में वापसी करते हुए फाइनल में जगह बनाई. उसका नेट रन रेट भी चेन्नई से बेहतर रहा. इसके बावजूद मुम्बई इंडियंस धोनी के अनुभव और बड़े मैचों में धोनी की नेतृत्व क्षमता के रिकॉर्ड को देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को हलके में नहीं लेगी.

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उसकी ताकत हैं. अब तक खेले गए आईपीएल फाइनल्स में  जिन चार खिलाड़ियों के नाम सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं, वे चेन्नई सुपर किंग्स के ही हैं. इनमें सुरेश रैना (241 रन), एम विजय (181), एमएस धोनी (178) और शेन वॉटसन (156 रन) शामिल हैं.

वहीं महेंद्र सिंह धोनी इस साल शानदार फॉर्म में हैं. वह अब तक 414 रन चुके हैं. हालांकि फाइनल में जगह बनाने में अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन भूमिका निभाई है. चेन्नई की ओर से डू प्लेसिस, शेन वॉटसन, रविंद्र जडेजा और मिशेल सेंटनर का प्रदर्शन शानदार रहा है.

वहीं मुम्बई इंडियंस के चार खिलाड़ियों ने 300 से ज्यादा रन बनाए हैं. इनमें कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, क्विंटन डी कॉक और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं. वहीं उसके पांच गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने दस से ज्यादा विकेट लिए हैं.

आईपीएल 12 का फाइनल मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.

2017 में इसी स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था. उस साल रोहित शर्मा की टीम मुम्बई इंडियंस ने खिताब अपने नाम किया था.

यह स्टेडियम तेज गेंदबाजों के लिए अच्छा माना जाता है. इस स्टेडियम में खेले गए सभी मैचों से ये जाहिर है. इस मैदान में खेले गए कुल मैचों में तेज गेंदबाजों ने 474 विकेट 26.77 के औसत से लिए हैं. वहीं स्पिनरों ने 188 विकेट 32.84 रन रेट के औसत से लिए हैं.

2019 का सीजन भी तेज गेंदबाजों के नाम रहा है, जिन्होंने कुल  50 विकेट लिए हैं. वहीं स्पिनर सिर्फ 29 विकेट अपने नाम कर सके हैं.

साल 2019 से पहले आईपीएल के इतिहास में मुम्बई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ तीन फाइनल (2010, 2013, 2015) खेले हैं, जिसमें 2010 के अलावा मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को बाकी दोनों बार हराया है.

आईपीएल के 10 सालों के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स 8 बार फाइनल में पहुंची है. वहीं मुम्बई इंडियंस ने आईपीएल फाइनल में चार बार जगह बनाई है.

आज के फाइनल मुकाबले में बारिश होने का अनुमान है. साथ ही तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है.


Big News