यहां जाने फीफा महिला वर्ल्ड कप 2019 की A,B,C


know all about fifa women world cup 2019

  Twitter

फ्रांस की खूबसूरत राजधानी पेरिस में 7 जून से फीफा महिला वर्ल्ड कप 2019 का आगाज होने जा रहा है. ये पहली बार है जब पेरिस इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है.

साल 2015 में जापान को शिकस्त देकर यूनाइटेड स्टेट्स की टीम ने ये खिताब अपने नाम किया था. वहीं खेल जानकार इस बार भी यूएस की टीम को टाइटल का मजबूत दावेदार मान रहे हैं. यूएस इससे पहले 1991, 1999 और 2015 में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट अपने नाम कर चुका है.

साल 1991 में शुरू होने वाला फीफा महिला वर्ल्ड कप  चार साल में एक बार होता है. टूर्नामेंट में दो स्टेज होती हैं. पहली ग्रुप स्टेज और दूसरी नॉकआउट स्टेज. टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें भाग लेती हैं, जिन्हें पहली स्टेज के लिए छह समूहों में बांटा जाता है. टीमें अपने समूह की किसी एक टीम के साथ मैच खेलती हैं. नियम के मुताबिक जीतने वाली टीम को तीन प्वाइंट मिलते हैं, जबकि मैच ड्रॉ होने पर एक प्वाइंट मिलता है.

ग्रुप स्टेज की टॉप 16 टीमें नॉकआउट स्टेज में जाती हैं. इस स्टेज में 16 टीमें आपस में मैच खेलती हैं और हारने वाली टीमें एक-एक कर बाहर होती रहती हैं.

टूर्नामेंट में कुल छह ग्रुप हैं. हर ग्रुप में चार टीमें हैं. नीचे हर ग्रुप में मौजूद टीमों की जानकारी दी गई है. टीम के नाम के आगे फीफा वर्ल्ड रैंकिंग भी दी गई है:

ग्रुप A

फ्रांस (4)
नोर्वे (12)
साउथ कोरिया (14)
नाइजीरिया (38)

ग्रुप फेवरिट- फ्रांस

ग्रुप B

जर्मनी (2)
स्पेन (13)
चीन (16)
साउथ अफ्रीका (49)

ग्रुप फेवरिट- जर्मनी

ग्रुप C

इटली (15)
ब्राजील (10)
ऑस्ट्रेलिया (6)
जमैका (53)

ग्रुप फेवरिट- ऑस्ट्रेलिया

ग्रुप D

इंग्लैंड (3)
स्कॉटलैंड (20)
अर्जेंटीना (37)
जापान (7)

ग्रुप फेवरिट- इंग्लैंड

ग्रुप E

नीदरलैंड (8)
कनाडा (5)
न्यूजीलैंड (19)
कैमरून (46)

ग्रुप फेवरिट- नीदरलैंड

ग्रुप F

स्वीडन (9)
यूनाइटेड स्टेट्स (1)
चिले (39)
थाइलैंड (34)

ग्रुप फेवरिट- यूनाइटेड स्टेट्स

नॉक आउट स्टेज

ग्रुप स्टेज में जीतने और रनर अप रहने वाली टीमें नॉकआउट स्टेज में आगे जाती हैं. नॉकआउट स्टेज में जाने वाली कुल 16 टीमों में से 12 टीमें इस तरह सीधे तौर पर आगे जाती हैं. जबकि बाकि की चार टीमें अधिकतम प्वाइंट के आधार पर चुनी जाती हैं. ये चार टीमें- A-C-D, B-E-F, C-D-E और A-B-F ग्रुप्स में से चुनी जाती हैं. आगे तीसरे नबंर पर रहने वाली टीमों के लिए टाइ ब्रेकर होते हैं.

ओपनिंग सेरेमनी

7 जून को पेरिस में ‘Parc des Princes’ में फीफा महिला वर्ल्ड कप 2019 की ओपनिंग सेरेमनी होगी. सेरेमनी में इस बार मुख्य आर्कषण फ्रांस के जानी-मानी गायक जैन हैं. टूर्नामेंट में पहला मैच 7 जून को मैजबान फ्रांस और साउथ कोरिया के बीच है. सभी मैच टीवी चैनल फॉक्स और एफएस1 पर देखे जा सकेंगे. इसके अलाव ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले लोग फ्यूबो टीवी पर मैच का आनंद उठा पाएंगे.

इन टूर्नामेंट्स में एक और मुख्य आर्कषण का केंद्र होता है जिसे लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा और उत्साह रहता है. हम टूर्नामेंट के मैस्कोट की बात कर रहे हैं. इस बार महिला वर्ल्ड कप का मैस्कोट है, मुर्गी का बच्चा. जिसे ‘ettie’ नाम दिया गया है. ये मैस्कोट जिंदगी और फुटबॉल के लिए जुनून को दिखाता है.

ettie, Footix की बेटी है. Footix बीते साल हुए फीफा पुरूष वर्ल्ड कप का मैस्कोट था.

(सभी तस्वीरें ट्विटर से साभार.)


Big News