IPL: कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइसर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया


kolkata night riders vs sunrisers Hyderabad

 

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही ओपनर बल्लेबाज क्रिस लीन केवल सात रन बनाकर शकीब की गेंद पर आउट हो गए.

उसके बाद बल्लेबाजी करने आए रोबिन उत्थपा ने 40 रन की पारी खेली इस बीच दूसरे सलामी बल्लेबाज नितीश राणा ने शानदार 68 रन की पारी खेली.

बीच के कुछ ओवेरों में केकेआर की टीम के लड़खड़ाने के बावजूद आंद्रे रसल ने 19 गेंद पर शानदार 49 रन की पारी खेली और अपनी टीम को एक शानदार जीत दिलाई.

शुभमन गिल ने भी अपनी टीम के लिए 19 रन का योगदान दिया.

हैदराबाद के ओर से शकीब, संदीप शर्मा, सिधारत कौल और रशीद खान ने एक-एक विकेट लिया.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइसर्स हैदराबाद की टीम ने नियमित 20 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर 181 रन बनाए. हैदराबाद टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही. डेविड वार्नर(85) और जोनी बेरिस्टो(39) दोनों खिलाड़ियों के बीच पहली विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी हुई.

बल्लेबाजी करने उतरे युसूफ पठान कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और केवल एक रन पर बोल्ड आउट हो गए. पठान को आंद्रे रसल ने चलता किया.

अंत के कुछ ओवरों में विजय शंकर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बनाए.

कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से सबसे ज्यादा विकेट आंद्रे रसल ने लिए. रसल ने तीन ओवर में 32 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए.

आईपीएल-12 का दूसरा मुकाबला ईडन गार्डन में कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स  हैदराबाद के बीच खेला गया.

हैदरबाद की टीम के कप्तान केन विलियमसन चोट के करण मैच से बाहर हो गए हैं. विलियमसन की जगह तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को कप्तान बनाया गया था.

कोलकाता नाईट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फर्ग्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा.

सनराइजर्स  हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद नबी, शाहबाज नदीम , टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टेनलेक.


Big News