तस्वीरों में देखिए ऑस्कर अवार्ड्स की धूम


oscar award winner of 91th ceremony

 

प्रतिष्ठित एकेडमी अवार्ड के 91वें समारोह का आयोजन कैलिफॉर्निया के डॉल्‍बी थिएटर में हुआ. इस समारोह में सिनेमा जगत की हस्तियों को अलग-अलग श्रेणियों के लिए ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया. इस बार इस समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ग्रीन बुक को मिला. इस तस्वीर में ग्रीन बुक का पूरा कास्ट मौजूद है.

पॉप सुपरस्टार लेडी गागा इस समारोह का विशेष आकर्षण रहीं.उन्हें ‘ए स्टार इज बॉर्न’ के ‘शैलो’ गाने के लिए ‘बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग’ के लिए ऑस्कर से नवाजा गया है. गागा का यह पहला ऑस्कर है.

‘द फेवरिट’ के लिए ओलिविया कॉलमैन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर मिला.

‘बोहेमियन रैपस्डी’ के लिए रामी मलेक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार मिला.

रेजिना किंग को ‘इफ बील स्ट्रीट कुड टॉक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार मिला.

महेर्शला अली को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार मिला. उन्हें यह पुरस्कार पीटर फरेली की बायोग्राफिकल कॉमेडी-ड्रामा ‘ग्रीन बुक’ के लिए मिला है. अली को पहली बार ऑस्कर 2016 में बेरी जेकिन्स की फिल्म ‘मूनलाइट’ के लिए मिला था.

मेक्सिको के निर्देशक अल्फोंसो कुरों की ‘रोमा’ को ऑस्कर में ‘विदेशी भाषा फिल्म’ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला. यह मेक्सिको की पहली फिल्म है जिसको इस श्रेणी में पुरस्कार मिला है. रोमा कुल नौ श्रेणियों में नामांकित हुई थी.

हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ की कॉस्ट्यूम डिजाइनर रूथ ई कार्टर को ‘सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन’ के लिए ऑस्कर मिला है. वह इस श्रेणी में अकादमी पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत महिला हैं.

भारत की लघु फिल्म ‘पीरियड:एंड ऑफ सेंटेंस’ को डॉक्यूमेंटरी शॉर्ट सब्जेक्ट श्रेणी में ऑस्कर मिला. भारत के ग्रामीण क्षेत्र में माहवारी के समय महिलाओं को होने वाली समस्या और पैड की अनुपलब्धता को लेकर बनी एक शॉर्ट फिल्म ‘पीरियड : द एंड ऑफ सेंटेंस’ को ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार मिला है. इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन रायका जेहताबची ने किया है और इसे भारतीय प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की ‘सिखिया एंटरटेनमेंट’ ने प्रोड्यूस किया है.


Big News