मेसी ने छुआ 400 गोल का जादुई आंकड़ा
लियोनल मेसी ने फुटबाल ‘ला लीगा’ में 400 गोल पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले पुर्तगाल के क्रिस्टियानों रोनाल्डो ऐसा कर चुके हैं. मेसी ने अपना चार सौवां गोल स्पेनिश क्लब बार्सिलोना की ओर से दागा. मेसी ने 400 का आंकड़ा छूने के लिए 435 लीग मैच खेले हैं. फिलहाल गोल के मामले में क्रिस्टियानों रोनाल्डो उनसे नौ गोल आगे हैं. रोनाल्डो ने 507 मैचों में 409 गोल दागे हैं. इसके अलावा मेसी सबसे ज्यादा पांच बार ‘बैलोन डि ओर’ का खिताब जीत चुके हैं. ये खिताब साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी को दिया जाता है. अपने खेल के साथ ही मेसी अपने सामाजिक सरोकार के कामों के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने 2013 में अपनी पूरी कमाई का एक तिहाई हिस्सा सीरियाई बच्चों की सहायता के लिए दान कर दिया था.

दस नंबर की जर्सी में खेलने वाले मेसी की गणना विश्व के सर्वकालिक महानतम खिलाड़ियों में होती है.

मेसी फुटबाल प्रेमियों में बहुत लोकप्रिय हैं. गोल दागने के बाद दर्शकों से खुशी का इजहार करते मेसी.

मेसी शानदार फारवर्ड खिलाड़ी हैं. एक बार गेंद पर कब्जा कर लेने के बाद उनसे गेंद छीनने के लिए विरोधी खिलाड़ियों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है.

मेसी के प्रसंशक उनके दीवाने हैं. ये छोटे महाशय तो अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलकर भावुक ही हो गए.

कड़े अभ्यास के बाद फुर्सत के पलों में मेसी.
सभी तस्वीरें ट्विटर के सौजन्य से