तस्वीरों में मृणाल सेन की ज़िंदगी का सफ़रनामा


 

मशहूर फिल्मकार मृणाल सेन का आज 95 साल की उम्र में निधन हो गया है. आइए एक नज़र डालते हैं उनकी ज़िंदगी के सफ़र पर. मृणाल सेन की यह तस्वीर अकालेर संधाने फ़िल्म की शूटिंग के दौरान की है.

कॉलेज के दिनों में मृणाल सेन, साल 1950

मृणाल सेन की पत्नी गीता सेन की यह तस्वीर एक फ़िल्म की शूटिंग से पहले का है.

नील आकासेर नीचे के लिए मृणाल सेन अपने साथियों के साथ.

रेगिस्तान में अपनी मशहूर फिल्म भुवन शोम की शुटिंग के दौरान मृणाल सेन.

तेहरान में ईरान की रानी के साथ हाथ मिलाते हुए.

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ मृणाल सेन.

पत्नी गीता के साथ मृणाल सेन.

चीन की दिवार से पत्नी मृणाल सेन के साथ.

कोलकाता में एक हड़ताल के दरम्यान शूटिंग करते मृणाल सेन.

कान्स फ़िल्म फ़ेस्टिवल में मृणाल सेन.

कान्स फ़िल्म फ़ेस्टिवल में शिरकत करने के बाद हुए मीडिया कवरेज में मृणाल सेन की तस्वीर.

मृणाल सेन के व्यक्तित्व में एक फ़िल्मकार और एक पारिवारिक शख़्स का गजब का सामंजस्य था.

मृणाल सेन को ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप सम्मान देते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन.

अपने समकालीन महान फ़िल्म निर्देशक सत्यजीत रे के साथ मृणाल सेन.

काइरो फिल्म फेस्टिवल में अमार भुबन के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार लेते हुए मृणाल सेन.

अमार भुबन के लिए नंदिता दास को काइरो फ़िल्म फ़ेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला था.

सभी तस्वीरें mrinalsen.org से साभार


Big News