तस्वीरों में देखें गणतंत्र दिवस की झलकियां
देश के 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विजय चौक से ऐतिहासिक लालकिले तक देश की आन-बान-शान का शानदार नजारा देखा गया. इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड की खासियत मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा की मौजूदगी भारत और दक्षिण अफ्रीका की घनिष्टता की गवाह बनी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद समारोह से पहले मंच की ओर बढ़ते हुए.

इस मौके पर विजय पथ से राष्ट्रपति ने शहीद लांस नायक नजीर अहमद वानी (मरणोपंरात) को अशोक चक्र प्रदान किया. राष्ट्रपति के हाथों ये पुरस्कर उनकी पत्नी महजबीन ने लिया.

मंच पर राष्ट्रपति को सलामी देते गोरखा रेजिमेंट के जवान. रेजिमेंट का युद्ध घोष है- जय महाकाली, आयो गोरखाली.

राजपथ पर कदम ताल करते हुए, राजपूताना राइफल्स का दस्ता.

पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर असम राइफल्स के महिला दस्ते ने इस साल इतिहास रचा. इस दस्ते का नेतृत्व मेजर खुशबू कंवर कर रही थीं.

इस साल देश बापू की 150वीं जयंती मना रहा है. यही वजह है कि इस बार झांकियों की थीम थी- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी . सभी झांकियों को इस तरह से बनाया गया, जिसमें देशवासियों को महात्मा गांधी के जीवन और उनके संदेशों की झलक देखने को मिले.

तस्वीर में पांच जगुआर विमानों ने ऐरो हेड फाफर्मेशन बनाते हुए देखे जा सकते हैं. ये इस परेड का अहम हिस्सा होता है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं.

परेड के आखिर में लोग फ्लाईपास्ट के दौरान काफी रोमांचित दिखे. इस दौरान मंच होता के नीला आकाश, जिस ओर टकटकी लगाए लोग एक-एक पल को अपनी आंखों में कैद कर लेना चाहते हैं.

राजपाथ पर परेड में जहां सारी दुनिया में सबसे अधिक विविधता वाले देश भारत को एक सिरे में पिरोने वाली उसकी हर कोने की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाया, वहीं अत्याधुनिक हथियारों, मिसाइलों, विमानों और भारतीय सैनिकों के दस्तों ने देश के किसी भी चुनौती से निपट सकने की ताकत का अहसास कराया.