सेंसेक्स में लगभग 560 अंक की गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का


Sensex down 769 points to close at 36562; Stock market falls heavily

  Twitter

शेयर बाजार के मिड डे सेशन के बाद सेंसेक्स में करीब 560 अंक की गिरावट दर्ज की गई. इसकी अहम वजह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से भारी बिकवाली करना रही.

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 560 अंक गिरकर 38,271.35 पर आ गया. वहीं निफ्टी में 177.65 प्वाइंट की गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी ने 11419.25 का निचला स्तर छुआ.

सेंसेक्स के 30 में से 26 और निफ्टी के 50 में से 43 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. ऑटो इंडेंक्स सबसे ज्यादा 3.31% तक लुढ़का.

कारोबारियों का मानना है कि कम्पनियों के नतीजे कमजोर रहने और अर्थव्यवस्था के धीमेपन की वजह से विदेशी निवेशक बिकावली कर रहे हैं.

पिछले दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि विदेशी निवेशक टैक्स में बढ़े हुए सरचार्ज में छूट चाहते हैं तो कंपनी के तौर पर रजिस्ट्रेशन कर निवेश कर सकते हैं.

हालांकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की भारी बिकवाली ने बाजार की धारणा को कमजोर किया और इसमें उल्लेखनीय गिरावट देखी गयी.

आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 18 जुलाई को 1,404.86 करोड़ रुपये की निकासी की.

इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल 2.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 63.18 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.


Big News