हक़ के लिए 620 किलोमीटर लंबी वीमेन वॉल
सबरीमला मंदिर में प्रवेश को लेकर महिलाओं का संघर्ष लगातार जारी है. इसके लिए उन्होनें लाखों की संख्या में इकठ्ठा हो #WomenWall बनाया. नए साल पर हुए इस कार्यक्रम में कट्टरपंथी ताकतों ने इन महिलाओं का जमकर विरोध किया. इस दौरान महिलाओं के साथ मारपीट की खबरें भी आई हैं. सीपीएम इसके लिए संघ परिवार को जिम्मेदार ठहरा रही है.

#WomenWall में राज्य भर से करीब 50 लाख महिलाओं ने हिस्सा लिया. वे तमाम धर्म जाति से परे जा कर समानता की इस लड़ाई में साथ-साथ हैं.

#WomenWall के लिए होने वाले कैंपेन में तमाम उम्र के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.

इस दौरान स्कूली बच्चों ने भी भरपूर हिस्सेदारी निभाई

#WomenWall के दौरान कई तरह की सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियां भी देखने को मिली

इस तस्वीर में कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ महिलाओं की तनी हुई मुठ्ठी यह बता रही है कि इस बार वो हार नहीं मानेंगी

केरल की सड़कें यह गवाही दे रही है कि पितृसत्ता के खिलाफ यह लड़ाई बहुत मजबूत हो चली है.

शहरों से दूर ग्रामीण इलाकों में भी महिलाएं अपने हक की लड़ाई में आगे है

अपने हक के लिए महिलाएं अपने स्कूल कॉलेज से बाहर निकल #WomenWall का हिस्सा रहीं.