Urban Agenda EP: 38 आखिर बाढ़ के लिए कौन है ज़िम्मेदार?
देश में कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, असम और बिहार में बाढ़ ने अपना कहर बरपाया हुआ है. इन राज्यों में बाढ़ की वजह से कई लोगों की जानें जा चुकी हैं साथ ही बाढ़ ने 1.2 लाख से ज़्यादा लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया है. बड़े पैमाने पर जान और माल को नुक़सान पहुंचाती इस बाढ़ के लिए आखिर ज़िम्मेदार कौन है? हमारे शहरीकरण की नीतियां, विकास की योजनाएं या हम खुद?