विकास में कितना सहायक नीति आयोग
देश में इन दिनों एक राजनीतिक बहस खड़ी हो गई है कि देश की योजनाओं को बनाने और बेहतर तरीके से चलाने के लिए कौन सी संस्था कारगर है ? नीति आयोग या पूर्व का योजना आयोग ? राहुल गांधी ने वादा किया है कि अगर वो सत्ता में आए तो नीति आयोग को समाप्त कर फिर से योजना आयोग का गठन किया जाएगा. सारा मामला क्या सिर्फ एक संस्था की ओनरशिप का है देश की योजनाओं को नई दिशा देने का है या राज्यों और केंद्र के बीच प्लांनिंग की प्रक्रिया को बेहतर बनाने का है ?