स्मार्ट सिटी का अधूरा सपना
आज के जमाने में तमाम टेक्नीक, सूचना क्रांति और आधुनिक व्यवस्थाओं के बावजूद पूरे पांच साल बीत गए और प्रधानमंत्री अपना खुद का एक सपना पूरा नहीं कर सके जिसे वो स्मार्ट सिटी कहते हैं. देश को उन्होंने विश्वास दिलाया था कि वो 100 नई स्मार्ट सिटी बनवाएंगे लेकिन 5 साल बीत जाने के बावजूद ये सपना अब तक कागजों से निकलकर जमीन पर नहीं पहुंच सका है.