लखनऊ: जिला कोर्ट में बम धमाका, तीन वकील घायल


3 lawyers injured in blast in Lucknow court premises

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की कचहरी में गुरुवार को दिनदहाड़े एक वकील पर बम से हमला किया गया.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कचहरी परिसर में कुछ लोगों ने वकील संजीव लोधी पर बमों से हमला किया. उनमें से एक बम फटा जबकि बाकी दो में धमाका नहीं हुआ.

उन्होंने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. मामले की जांच कर रही है.

इस बीच, वकील संजीव लोधी ने बताया कि उन्होंने कुछ न्यायिक अधिकारियों की उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी. इसे लेकर लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री जीतू यादव, सुधीर यादव और अन्नू यादव उन्हें शिकायत वापस लेने की धमकी दे रहे थे.

लोधी का आरोप है कि गुरुवार को एजाज और आजम तथा करीब 10 अन्य लोग आये और उन पर बम से हमला कर दिया. उनमें से एक बम फटा. बाकी दो नहीं फटे. वारदात के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए भाग गए.

उन्होंने बताया कि उनके साथ—साथ वकील श्यामसुंदर और प्रमोद लोधी को भी मामूली चोटें आयी हैं.

लोधी ने मांग की कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए.


Big News